छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा हाल ही में महिलाओं के आर्थिक विकास के लिए Mahtari Vandana Yojana 2024 लायी गई हैं। महतारी वंदन योजना 2024 के अन्तर्गत छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को 12000/- रुपए का अनुदान दिया जायेगा। इसके तहत हर महीने 1000/- की राशि सीधे महिलाओं के बैंक खाते में डाली जाएगी।
इस योजना का मुख्य उद्येश्य राज्य की महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण है। महतारी वंदन योजना 2024 में महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए दिये जाएँगे जिससे वो अपने निजी खर्चे के लिए किसी अन्य व्यक्ति पर निर्भर ना रहे अर्थात् इस योजना द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी। Mahtari Vandana Yojana 2024 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी लेने के लिए आपसे निवेदन है कि हमारे इस लेख को अंत तक ज़रूर पढ़े।
Mahtari Vandana Yojana Ke Liye Patrata
महतारी वंदन योजना 2024 का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाओं की आवश्यक योग्यताओं की सूची नीचे दी गई है:-
- वे महिलायें जिनकी आयु 1 जनवरी 2024 तक 21 वर्ष पूर्ण हो चुकी हो।
- महिला का शादीशुदा होना अनिवार्य है।
- तलाकशुदा और विकलांग महिलायें भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।
- महिला की सालाना आय 2,50,000/- रुपए से कम होनी चाहिए।
- महिला या उसके पति वर्तमान में किसी भी सरकारी या राजनीतिक पद पर कार्यरत ना हो।
ऊपर दी गई सूची की योग्यताओं के अनुसार ये सभी महिलायें Mahtari Vandana Yojana 2024 के लिए आवेदन करके इस योजना का लाभ ले सकती है।
Mahtari Vandana Yojana Ke Liye Kya Kya Document Chahiye
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा जारी Mahtari Vandana Yojana 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेज़ो की सूची नीचे दी गई है:-
- आवेदिका का जन्म प्रमाण पत्र
- आवेदिका का आधार कार्ड
- आवेदिका के पति का आधार कार्ड
- आवेदिका के पति का Pan Card
- विवाह प्रमाण पत्र
- परिवार राशन कार्ड
- Bank Passbook
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आवेदिका के विकलांग होने की स्थति में उसका विकलांग प्रमाण पत्र
- आवेदिका के तलाकशुदा होने की स्थति में उसका Divorce Certificate
- आवेदिका विधवा होने की स्थति में उसका विधवा प्रमाण पत्र
यह भी देखें:- Jan Dhan Free Account जीरो बैलेंस के साथ खाता खोले और पाए 10,000 रुपए
Mahtari Vandana Yojana Form Pdf
महतारी वंदन योजना 2024 में आवेदन के लिए आवश्यक फॉर्म की PDF आप नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते है:-
Mahtari Vandana Yojana Shapath Patra PDF
महतारी वंदन योजना 2024 में आवेदन करने के लिए आपको आवेदन पत्र के साथ आवश्यक शपथ पत्र को भी लगाना होता है। शपथ पत्र की PDF फाइल यहाँ से डाउनलोड करे।
Mahtari Vandana Yojana 2024 Last Date
महतारी वंदन योजना 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस योजना के लिए 5 फ़रवरी 2024 से आवेदन चालू है तथा इसके आवेदन के लिए Last Date 20 फ़रवरी 2024 है। आवदेका लास्ट डेट से पहले योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन अवश्य कर दें। इस योजना के के आवेदन के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट का लिंक हमारे इस लेख में नीचे सारणी के माध्यम से दिया गया है।
Mahtari Vandana Yojana 2024 Apply Online
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा जारी महतारी वंदन योजना 2024 के तहत राज्य की महिलाओं को हर महीने 1000/- रुपए का अनुदान दिया जायेगा। इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए संपूर्ण प्रक्रिया नीचे स्टेप्स के माध्यम से दी गई है। आप नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलो करके इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है:-
- सबसे पहले आप महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट www.mahtarivandan.cgstate.gov.in पर Sign In करे।
- वेबसाइट के ऊपर कुछ हेडिंग्स दी हुई है वहाँ ‘आवेदन पत्र’ पर क्लिक करके आवेदन पत्र की PDF डाउनलोड कर ले। जो इस तरह दिखेगा-
- इसी तरह आवेदन पत्र के पास ही ‘शपथ पत्र’ लिखा हुआ है इसपर क्लिक करके शपथ पत्र की PDF भी डाउनलोड कर ले। यह कुछ इस तरह का होगा-
- अब आवेदन पत्र तथा शपथ पत्र दोनों की एक-एक प्रति का Printout निकलवा ले।
- आवेदन पत्र में योजना में आवेदन के लिए माँगी जाने वाली सभी जानकारी जैसे आवेदिका का नाम, पिता व पति का नाम, जन्म स्थान आदि भरने हेतु पहले से ही ख़ाली स्थान दिये हुए है।
- इन ख़ाली स्थानों में संबंधित जानकारी को लिखे।
- इसी तरह शपथ पत्र में भी माँगी गई जानकारी भरे।
- अब आवेदन पत्र में नीचे की तरह आवश्यक दस्तावेज़ो की सूची दी हुई है।
- उस सूची में दस्तावेज़ो के सामने बने छोटे Box को टिकमार्क करे।
- ध्यान रहे, टिकमार्क किए गये सभी दस्तावेज़ो की मूल प्रति आपके पास होनी चाहिए।
- अब महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करे तथा आवेदन पत्र, शपथ पत्र तथा संबंधित सभी दस्तावेज़ो को Scan करके यहाँ अपलोड करे।
- अपलोड करने के बाद Submit करे।
इस तरह से आप Mahtari Vandana Yojana 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
Mahtari Vandana Yojana Online Apply Link
योजना का नाम | Mahtari Vandana Yojana 2024 |
सहायता राशि | 12000/- रुपए |
आधिकारिक वेबसाइट | www.mahtarivandan.cgstate.gov.in |
Official Link | www.mahtarivandan.cgstate.gov.in |
Telegram Channel | Channel Link |
WhatsApp Group | Yojana Whatsapp Group |
सरकारी योजनाओं से जुड़े अप्डेट्स के लिए हमारे Telegram Channel और WhatsApp Group से को जॉइन करे जिनका लिंक ऊपर सारणी में दिया हुआ हैं।
महतारी वंदन योजना क्या है ?
महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण हेतु चलाई गई योजना है। इस योजना में विवाहित, तलाकशुदा तथा विकलांग महिलाओं को 1000/- रुपए हर महीने आर्थिक सहायता के रूप में दिये जाते हैं।
महतारी वंदन योजना फॉर्म कैसे भरें ?
सबसे पहले महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट www.mahtarivandan.cgstate.gov.in पर साइन इन करके आवेदन पत्र तथा शपथ पत्र डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकलवा ले। इसके बाद दोनों पत्रों में संबंधित जानकारी को भरे। आवेदन पत्र में योजना के आवेदन हेतु माँगे जाने वाले दस्तावेज़ो की सूची दी हुई है, इस सूची के आधार पर संबंधित दस्तावेज़ो की एक-एक प्रति फॉर्म के साथ लगाये। अब महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर फिर से साइन इन करे तथा फॉर्म तथा सभी दस्तावेज़ो को Scan करके अपलोड कर दे। अपलोड करने के बाद Submit कर दे। आपका आवेदन पूर्ण हो जाएगा।