आयुष्मान भारत योजना 2023 Ayushman Bharat Yojana पात्रता, रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन

देश को विकास की ओर ले जाने के लिए भारत सरकार की तरफ से Ayushman Bharat Yojana का शुभारंभ किया गया है।भारत सरकार द्वारा अक्सर तरह-तरह की योजनाएं लॉन्च की जाती है, और ये काफी प्रभावी भी साबित होती है। इससे देश की व्यवस्था पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता। इसी के चलते प्रधानमंत्री की जन धन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, और बालिकाओं की सुकन्या योजना के साथ ही एक और खास योजना की शुरुआत की है। जिसे आयुष्मान भारत योजना के नाम से जानते है। इस योजना से जुड़ी संपूर्ण जानकारी आज के इस आर्टिकल में दी गई है तथा ऐसी नई नई योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे हैं।

Ayushman Bharat Yojana

Pradhan Mantri Ayushman Bharat Yojana 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा देश के नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए Ayushman Bharat Yojana का शुभारंभ किया है। इस योजना की अन्तर्गत 10 करोड़ से अधिक परिवारों को तथा तकरीबन 50 करोड़ लोगो का मुफ्त में इलाज होगा। आईए जानते हैं की प्रधानमंत्री की इस खास योजना के बारे में और भी डिटेल से Ayushman Bharat Yojana के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस, आयुष्मान भारत योजना के लिए जरुरी दस्तावेज़ इस योजना से किस वर्ग को कितना लाभ पहुंचेगा। सरकार की योजना आने वाले समय में कितनी प्रभावी सिद्ध होगी। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल को तैयार किया गया हैं।

आयुष्मान भारत योजना 2023

आयुष्मान भारत योजना को भारत सरकार द्वारा 14 अप्रैल 2018 में शुभारंभ किया गया था। Ayushman Bharat Yojana के अंतर्गत गरीब परिवारों को सालाना 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा दिया जायेगा। इसके माध्यम से 1350 बिमारियों के लिए 5 लाख तक का मुफ्त में इलाज करा पाएंगे। इस योजना के जरिये गरीब परिवारों को बहुत सहायता मिलेगी और अपना इलाज भी अच्छे से करा पायंगे।

Ayushman Bharat Yojana का लाभ लेने के लिए आवेदक को कोई भी शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। इसमें चिकित्सा, दवाई आदि का खर्च सरकार द्वारा मुहैया कराया जायेगा। बीमार व्यक्ति तथा उसके परिवार से कोई भी पैसा नही लिया जाएगा। इलाज का 5 लाख तक सम्पूर्ण खर्चा सरकार उठाएगी।

आयुष्मान भारत योजना के बारे में जानकारी

योजना नाम आयुष्मान भारत योजना
प्रारंभ केंद्र सरकार द्वारा
योजना की घोषणा14 अप्रैल 2018
देश भर में लागू 25 सितम्बर 2018
संबधित मंत्रालय आयुष स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार
लाभार्थी देश के सभी नागरिक
उद्देश्य वर्ष का 5 लाख रूपये तक फ्री स्वास्थ्य बीमा प्रदान करना।

Ayushman Bharat Yojana 2023 का उद्देश्य

आयुष्मान भारत योजना एक ऐसा कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य एक स्वस्थ, सक्षम और संतुष्ट नया भारत बनाने के लिए एक सेवा प्रदान करना है। इसके दो लक्ष्य हैं, एक, व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए पूरे देश में स्वास्थ्य और कल्याण के बुनियादी ढांचे का एक नेटवर्क तैयार करना, और दूसरा भारत की कम से कम 40 प्रतिशत आबादी जो मुख्य रूप से द्वितीयक और तृतीयक देखभाल सेवाओं से वंचित है उन लोगों को बीमा कवर प्रदान करना है।

केंद्र प्रायोजित आयुष्मान योजना का प्रमुख लक्ष्य 5 लाख रुपये तक का वार्षिक स्वास्थ्य का लाभ प्रदान करना है। सामाजिक आर्थिक और जाति जनगणना-2011 डेटाबेस के आधार पर आर्थिक रूप से कमजोर 10 करोड़ परिवारों (लगभग 50 करोड़ व्यक्ति – देश की आबादी का 40%) को 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जायेगा। भारत सरकार ने Ayushman Bharat Yojana को प्रारंभ करके बहुत से निम्न परिवार के लोगो को नया जीवन दिया है।

यह भी पढ़ें :-

Pradhan Mantri Ayushman Bharat Yojana के दस्तावेज़

  1. आधार कार्ड
  2. परिवार के सभी लोगो का
  3. राशन कार्ड
  4. मोबाइल नंबर
  5. पते का सबूत

Ayushman Bharat Yojana से जुड़ी कुछ खास बातें

  • आयुष्मान भारत योजना को सफल बनाने के लिए दो कंपोनेंट तैयार किए जाएंगे।
  • पहला 10.74 लाख परिवारों को मुफ्त 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाएगा।
  • वहीं दूसरा हेल्थ वैलनेस सेंटर खोले जाने की योजना है।
  • इसमें देशभर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अपडेट किया जाएगा, और इन्ही सेंटरों पर इलाज के साथ मुफ्त दवाइयां लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी।
  • इस तरह से योजना गरीब दर्जे के लोगो के लिए कई तरह से लाभित साबित होगी। क्योंकि इससे उन्हें इलाज करते समय वित्तीय हानि का सामना नही करना पड़ेगा। ओर इससे मृत्यु दर में कमी देखने को मिलेगी। आप सभी को भी इस योजना से जल्द से जल्द जुड़ जाना चाहिए। PMJAY लोगो को लंबे समय तक लाभान्वित करेगी।

Ayushman Bharat Yojana 2023 के लाभ

भारत में कई सरकारी वित्त-पोषित स्वास्थ्य बीमा योजना हैं। जिनके अंतर्गत विभिन्न राज्यों में प्रति परिवार 30,000 रुपये से लेकर 3,00,000 रुपये तक की धन राशि मुहैया कराई जाती थी जो असमानता उत्पन करती थीं। Ayushman Bharat Yojana के समस्त लाभार्थियों को सूचीबद्ध माध्यमिक और तृतीयक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रति परिवार प्रति वर्ष 5,00,000 रुपये मुहैया कराती है। आयुष्मान भारत योजना के तहत निम्नलिखित उपचार निःशुल्क उपलब्ध हैं। आप देश के किसी भी अस्पताल में अपना इलाज करा सकते हैं।

  • चिकित्सिक परीक्षा, उपचार और परामर्श
  • अस्पताल में भर्ती से पूर्व ख़र्चा
  • दवाइयाँ और चिकित्सा उपभोग्य
  • गैर-गहन और गहन स्वास्थ्य सेवाएँ
  • प्रयोगशाला जांच
  • चिकित्सा आरोपण सेवाएं (जहां आवश्यक हो)
  • अस्पताल में रहने का ख़र्चा
  • अस्पताल में खाने का ख़र्चा
  • उपचार के दौरान उत्पन्न होने वाली जटिलताएँ
  • अस्पताल में भर्ती होने के बाद 15 दिनों तक की देखभाल

Ayushman Bharat Yojana: हॉस्पिटल एंपैनलमेंट मॉड्यूल देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको मैन्युबार के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको हॉस्पिटल एंपैनलमेंट मॉड्यूल के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
yushman Bharat Yojana: हॉस्पिटल एंपैनलमेंट मॉड्यूल देखने की प्रक्रिया
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपको हॉस्पिटल रेफरेंस नंबर, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • हॉस्पिटल एंपैनलमेंट मॉड्यूल आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगा।

आयुष्मान भारत योजना 2023 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें How to Aayushman Bharat Yojana 2023 Online Registration

PMJAY योजना हेतु आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें। इस स्टेप से आप अपना राजिस्ट्रेशन आसानी से कर सकते हैं।

  • Ayushman Bharat Yojana 2023 रजिस्ट्रेशन करने के लिए नागरिक को अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र में विजिट करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए CSC सेंटर में अपने सभी दस्तावेजों को अपने साथ लेकर जाएँ।
  • इसके बाद आवेदन करने के लिए CSC संचालक के पास अपने मूल दस्तावेजों की प्रतिलिपि को जमा कराएं।
  • आवेदन करने हेतु CSC संचालक के द्वारा आपके दस्तावेजों का सत्यापन करके गोल्डन कार्ड बनाने हेतु आवेदन किया जायेगा।
  • आवेदन करने के बाद आपको पंजीकरण संख्या दिया जायेगा।
  • इस पंजीकरण संख्या के आधार पर आप 10 से 15 दिनों के अंदर आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड को CSC संचालक से प्राप्त कर सकते है।
  • गोल्डन कार्ड मिलने पर आप अस्पतालों के माध्यम मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।

Aayushman Bharat Yojana 2023 Online Registration Link

Official Websitesetu.pmjay.gov.in
Telegram ChannelJoin Link
WhatsAppYojana Whatsapp Group

2023 में आयुष्मान कार्ड कब बनेंगे?

Ayushman Bharat Yojana पंजीकरण आईडी मिलने के बाद जन सेवा केंद्र वाले आपको 10 से 15 दिन में आयुष्मान कार्ड प्रदान करेंगे। आपको गोल्डन कार्ड बनवाने की फीस देनी होगी।

प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना से कैसे जुड़े?

आयुष्मान भारत योजना 2023 रजिस्ट्रेशन करने के लिए नागरिक को अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र में विजिट करना होगा। रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए CSC सेंटर में अपने सभी दस्तावेजों को अपने साथ लेकर जाएँ।

आयुष्मान कार्ड के लिए कौन पात्र है?

आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए। आवेदक को बीपीएल से कम आय का प्रमाण देना होगा। इस स्वास्थ्य लाभ के लिए पात्र होने के लिए आवेदक या आवेदक के परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर कोई पक्का निवास पंजीकृत नहीं हो सकता है।

आयुष्मान कार्ड बनाने की उम्र क्या है?

ऐसे परिवार जिनमें 16 से 59 वर्ष की आयु के बीच व्यक्ति ही इस योजना में शामिल होगें, इसके अलावा, आयुष्मान कार्ड उन्हीं लोगों का बनता है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं।

आयुष्मान कार्ड कितने लोगों का बनता है?

यदि आपके परिवार में 5 सदस्य होंगे तो आपको पांचो का कार्ड बनाना होगा जिससे आपको 25 लाख तक का बीमा कवरेज उपलब्ध किया जायेगा, और आप इसके माध्यम से फ्री में इलाज करवा सकते है

Leave a comment